• Home
  • Breaking News
  • बिहार चुनाव से पहले दर्दनाक हादसा! हाजीपुर में सर्वे टीम की कार खड़े ट्रक से टकराई – 3 की मौत, 4 गंभीर घायल
Image

बिहार चुनाव से पहले दर्दनाक हादसा! हाजीपुर में सर्वे टीम की कार खड़े ट्रक से टकराई – 3 की मौत, 4 गंभीर घायल

हाजीपुर (वैशाली):
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले हाजीपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। देर रात सर्वे टीम से भरी एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर में भर्ती कराया गया, जहां से उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें पटना रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन बताया जा रहा है कि सभी किसी प्राइवेट एजेंसी के तहत चुनाव सर्वे कार्य में लगे हुए थे।

हादसा NH-322 पर हुआ जब टीम चुनावी इलाकों से सर्वे कर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे खड़ा ट्रक बिना किसी संकेतक के पार्क किया गया था, जिससे सामने से आ रही कार सीधे उससे जा टकराई।

घटना के बाद इलाके में माहौल गमगीन हो गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Releated Posts

होली पर बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

बरौनी (बेगूसराय) में होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बजट सत्र में कानून-व्यवस्था पर घमासान, राबड़ी–तेजस्वी के निशाने पर सरकार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधान परिषद…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बिहार विधान सभा में IGIMS को लेकर जोरदार बहस, तंज और ठहाके

बिहार विधान सभा के शुक्रवार सत्र में IGIMS में इलाज और बेड उपलब्धता को लेकर जोरदार बहस देखने…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में डीएसपी की गाड़ी से टक्कर, रॉन्ग साइड चलने का आरोप

राजधानी पटना में कानून के रखवालों पर ही नियम तोड़ने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। शहर…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top