• Home
  • Bihar
  • बिहार की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा; कल होगा भव्य शपथ ग्रहण
Image

बिहार की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल आज समाप्त, नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा; कल होगा भव्य शपथ ग्रहण

बिहार की 17वीं विधानसभा का कार्यकाल आज, 19 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। इसी के साथ मौजूदा सरकार का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

पटना में आज तीन अहम बैठकें

दिनभर पटना की सियासत बेहद हलचल भरी रहने वाली है।
सबसे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे वीरचंद्र पटेल पथ स्थित पार्टी कार्यालय में होगी। इसमें पार्टी के 89 विधायक शामिल होंगे। बैठक में सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, दिलीप जायसवाल, विनोद तावड़े सहित शीर्ष नेतृत्व मौजूद रहेगा। इसी बैठक में विधायक दल के नेता के नाम पर अंतिम सहमति बनेगी।

इसके बाद जेडीयू विधायक दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की जाएगी। जदयू के 85 विधायक, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी सहित वरिष्ठ नेता भी इसमें शामिल होंगे। यहाँ भी विधायक दल का नेता औपचारिक रूप से चुना जाएगा।

NDA की संयुक्त बैठक में होगा अंतिम निर्णय

दोनों पार्टियों की बैठक समाप्त होने के बाद NDA के कुल 202 विधायक—BJP, JDU, LJP (रामविलास), HAM और RLM—संयुक्त बैठक करेंगे। बैठक में नीतीश कुमार, चिराग पासवान, संतोष सुमन, उपेंद्र कुशवाहा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल होंगे।

संयुक्त बैठक में NDA द्वारा नीतीश कुमार को एक बार फिर सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने की संभावना है। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपते हुए नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। यह पूरी प्रक्रिया आज शाम तक पूरी हो सकती है।

अमित शाह का पटना दौरा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पटना पहुंच रहे हैं। आगमन के बाद वे सीधे मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। बीजेपी की ओर से साध्वी निरंजन ज्योति, अर्जुन राम मेघवाल और केशव प्रसाद मौर्य को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

इसी से पहले दिल्ली में अमित शाह के आवास पर जदयू और भाजपा नेताओं की बैठक हुई थी, जिसमें डिप्टी सीएम, स्पीकर और मंत्री पदों के बंटवारे पर विस्तार से चर्चा की गई।

कैबिनेट की आखिरी बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश

17 नवंबर को मौजूदा सरकार की अंतिम कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। इसमें तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए, जिनमें 19 नवंबर से विधानसभा को भंग करने की अनुशंसा भी शामिल थी। मुख्यमंत्री ने यह अनुशंसा राज्यपाल को सौंप दी थी।

20 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण, पीएम मोदी होंगे मौजूद

नीतीश कुमार 20 नवंबर को गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी, मध्य प्रदेश के मोहन यादव, राजस्थान के भजनलाल शर्मा, महाराष्ट्र के देवेंद्र फडणवीस सहित NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री समारोह में मौजूद रहेंगे।

देशभर से पद्मभूषण, पद्मश्री सम्मानित व्यक्तित्व, वैज्ञानिक, साहित्यकार और अन्य विशिष्ट अतिथियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

Releated Posts

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, कानून-व्यवस्था और शराबबंदी पर सरकार घिरी

गुरुवार को बिहार विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top