• Home
  • Bihar
  • बिहार में IPS अधिकारियों को नए साल से पहले बड़ा तोहफा, ADG से लेकर DIG स्तर तक प्रमोशन की अधिसूचना जारी
Image

बिहार में IPS अधिकारियों को नए साल से पहले बड़ा तोहफा, ADG से लेकर DIG स्तर तक प्रमोशन की अधिसूचना जारी

पटना।
बिहार सरकार के गृह विभाग ने नए साल से पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने एडीजी से लेकर डीआईजी स्तर तक के अधिकारियों के लिए बड़े पैमाने पर प्रमोशन (Promotion) की अधिसूचना जारी की है। इस फैसले से बिहार पुलिस के वरिष्ठ और मध्य स्तर के अधिकारियों को बड़ी राहत मिली है।

1994 बैच के कुंदन कृष्णन DG कोटि में प्रोन्नत

गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 1994 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी श्री कुंदन कृष्णन को अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) से पदोन्नत कर पुलिस महानिदेशक (DG) कोटि में प्रोन्नति दी गई है। उनकी यह प्रोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।
फिलहाल वे केंद्र सरकार के अंतर्गत प्रतिनियुक्ति पर हैं और पदभार ग्रहण करने की तिथि से उनकी नई रैंक मान्य मानी जाएगी।

तीन IPS अधिकारियों को IG रैंक में मिली प्रोन्नति

गृह विभाग ने 2008 बैच के तीन IPS अधिकारियों को पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG) से पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर प्रोन्नत किया है। इनमें शामिल हैं—

  • मनोज कुमार
  • संजय कुमार
  • विवेकानन्द
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात 5 अधिकारियों को प्रोफार्मा प्रोन्नति

इसके अलावा, 2008 बैच के ही 5 IPS अधिकारी, जो वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं, उन्हें IG कोटि में प्रोफार्मा प्रोन्नति दी गई है। इन अधिकारियों के नाम हैं—

  • उपेन्द्र कुमार शर्मा
  • सत्य वीर सिंह
  • विकास बर्मन
  • किम
  • निताशा गुड़िया
2013 बैच के 12 IPS अधिकारियों को Selection Grade

राज्य सरकार ने 2013 बैच के 12 IPS अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक कोटि से प्रवर कोटि (Selection Grade) में प्रोन्नति दी है। प्रोन्नति के बाद इन अधिकारियों का वेतन स्तर लेवल-13 (₹1,23,100 से ₹2,15,900) हो जाएगा।
प्रमुख नामों में—

  • मनीष
  • विशाल शर्मा
  • उपेंद्र नाथ वर्मा
  • गौरव मंगला
    शामिल हैं।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि इस प्रोन्नति के चलते अधिकारियों की वर्तमान पदस्थापना प्रभावित नहीं होगी

Releated Posts

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, कानून-व्यवस्था और शराबबंदी पर सरकार घिरी

गुरुवार को बिहार विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top