• Home
  • Blog
  • बिहार में 7 दिन में पॉलिथीन पर प्रतिबंध, नए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने दिया अल्टीमेटम
Image

बिहार में 7 दिन में पॉलिथीन पर प्रतिबंध, नए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने दिया अल्टीमेटम

बिहार में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के नए मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने पदभार संभालते ही बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को सिर्फ 7 दिनों के अंदर पूरे राज्य में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने का अल्टीमेटम दिया है।

सूत्रों के अनुसार, मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पॉलिथीन के उपयोग पर सख्त रोक लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण, जल स्रोतों और मिट्टी की गुणवत्ता को गंभीर नुकसान पहुंचाता है, इसलिए इसे पूरी तरह प्रतिबंधित करना अब अनिवार्य हो गया है।

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिसूचना, तैयारी और निगरानी व्यवस्था एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। प्रतिबंध लागू होने के बाद विभाग को सख्ती से कार्रवाई करने और वैकल्पिक पर्यावरण-हितैषी विकल्पों को बढ़ावा देने का आदेश भी दिया गया है।

बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में 26 अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की है, और अब सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालना शुरू कर दिया है।

Releated Posts

बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी एक्ट पर हंगामा

शुक्रवार को सदन में UGC इक्विटी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। माले…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

NH-333A पर जाइलो ने तीन ई-रिक्शा को रौंदा, 18 घायल; गिट्टी बनी हादसे की वजह

शेखपुरा में गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333A पर भीषण सड़क हादसे में 18 लोग घायल हो…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

विधान परिषद में दयानंद एनकाउंटर पर घमासान, विपक्ष ने बताया फर्जी

बिहार विधान परिषद में गुरुवार को बेगूसराय के हार्डकोर नक्सली दयानंद मालाकार के एनकाउंटर को लेकर तीखी बहस…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बेगूसराय जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह खेत की…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top