• Home
  • Breaking News
  • तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी से विपक्ष पर सवाल, सत्ता पक्ष के ठहाकों से गूंजा सदन
Image

तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी से विपक्ष पर सवाल, सत्ता पक्ष के ठहाकों से गूंजा सदन

18वीं बिहार विधानसभा के पहले सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही एक अजीब स्थिति का गवाह बनी। उपाध्यक्ष के चयन के बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव जारी था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रस्ताव रखते ही अपनी बात पूरी की, जिसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का नाम पुकारा—क्योंकि उन्होंने अभिभाषण पर संशोधन प्रस्ताव दिया था।

लेकिन जैसे ही स्पीकर ने नाम पुकारा, पूरा सदन कुछ क्षणों के लिए शांत हो गया। विपक्ष की सीटों पर सन्नाटा और सत्ता पक्ष की पंक्तियों में ठहाके गूंज उठे। वजह साफ थी—तेजस्वी यादव दूसरे दिन की कार्यवाही के बाद से ही सदन में दिखाई नहीं दिए।

तेजस्वी की गैरमौजूदगी के कारण उनका संशोधन प्रस्ताव मूव ही नहीं हो पाया। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत अनुपस्थिति पर सवाल उठा, बल्कि पूरे विपक्ष की फ़ज़ीहत भी हो गई। सत्ता पक्ष के सदस्यों ने तंज़ कसते हुए कहा कि “प्रस्ताव दिया और प्रस्तावक ही गायब!”
विपक्ष की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई और कई विधायक सिर झुकाए बैठे दिखे।

तेजस्वी की लगातार अनुपस्थिति ने यह बहस भी छेड़ दी है कि क्या विपक्ष विधानसभा की कार्यवाही को गंभीरता से ले रहा है या रणनीति के तहत दूरी बनाए हुए है। हालांकि विपक्ष की ओर से अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट

Releated Posts

होली पर बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

बरौनी (बेगूसराय) में होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बजट सत्र में कानून-व्यवस्था पर घमासान, राबड़ी–तेजस्वी के निशाने पर सरकार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधान परिषद…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बिहार विधान सभा में IGIMS को लेकर जोरदार बहस, तंज और ठहाके

बिहार विधान सभा के शुक्रवार सत्र में IGIMS में इलाज और बेड उपलब्धता को लेकर जोरदार बहस देखने…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में डीएसपी की गाड़ी से टक्कर, रॉन्ग साइड चलने का आरोप

राजधानी पटना में कानून के रखवालों पर ही नियम तोड़ने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। शहर…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top