बिहार की नई सत्ता समीकरणों के बीच भाजपा ने मंगलवार को अपने विधायक दल के नेता और उपनेता का चयन कर दिया। पार्टी ने सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता के रूप में मनोनीत किया है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा विधायक दल का नेता अब गठित होने वाली सरकार में पहले उपमुख्यमंत्री का प्रमुख चेहरा होगा, जबकि उपनेता का पद संभाल रहे नेता को दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया जाएगा।
इस फैसले के साथ भाजपा ने स्पष्ट संकेत दिया है कि नई सरकार में पार्टी की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत, प्रभावी और निर्णायक होने जा रही है। जदयू के साथ सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है और उपमुख्यमंत्री पदों पर इन दोनों नामों की घोषणा को सत्ता संतुलन का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
















