• Home
  • Blog
  • हथियार साफ करते समय चली गोली, CRPF जवान घायल: जमुई के मलयपुर पुलिस लाइन में हादसा, पैर में आर-पार हुई गोली
Image

हथियार साफ करते समय चली गोली, CRPF जवान घायल: जमुई के मलयपुर पुलिस लाइन में हादसा, पैर में आर-पार हुई गोली

जमुई। जिले के बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। ड्यूटी के दौरान हथियार की सफाई करते समय अचानक गोली चल गई, जिससे एक CRPF जवान घायल हो गया। घायल में जवान की पहचान 30 वर्षीय दिनेश मरांडी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में मलयपुर पुलिस लाइन में तैनात हैं।

पैर में लगी गोली, आर-पार हो गई

घटना तब हुई जब जवान दिनेश मरांडी अपने सर्विस हथियार की सफाई कर रहे थे। इस दौरान अचानक गोली चल गई, जो उनके दाहिने पैर में लगी और आर-पार हो गई।
गोली लगते ही पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई।

सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के तुरंत बाद अधिकारियों और सहकर्मी जवानों ने घायल दिनेश को उठाकर एंबुलेंस से जमुई सदर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, खतरे से बाहर हैं, लेकिन लगातार मेडिकल निगरानी में रखा गया है।

जाँच में जुटी पुलिस, लापरवाही की भी पड़ताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और पुलिस लाइन के अधिकारी मौके पर पहुँचे और हथियार की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में यह माना जा रहा है कि—

हथियार साफ करते समय सुरक्षा नियमों का पालन नहीं हुआ

या हथियार में तकनीकी खराबी
इन दोनों पहलुओं की पुलिस जांच कर रही है।

मलयपुर पुलिस लाइन प्रशासन ने बताया कि घटना पूरी तरह दुर्घटना है, लेकिन मानक प्रक्रिया के तहत मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Releated Posts

बिहार विधानसभा में UGC इक्विटी एक्ट पर हंगामा

शुक्रवार को सदन में UGC इक्विटी एक्ट लागू करने की मांग को लेकर जोरदार बहस छिड़ गई। माले…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

NH-333A पर जाइलो ने तीन ई-रिक्शा को रौंदा, 18 घायल; गिट्टी बनी हादसे की वजह

शेखपुरा में गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 333A पर भीषण सड़क हादसे में 18 लोग घायल हो…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

विधान परिषद में दयानंद एनकाउंटर पर घमासान, विपक्ष ने बताया फर्जी

बिहार विधान परिषद में गुरुवार को बेगूसराय के हार्डकोर नक्सली दयानंद मालाकार के एनकाउंटर को लेकर तीखी बहस…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बेगूसराय में युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बेगूसराय जिले में एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह खेत की…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top