• Home
  • Elections
  • दानापुर में सियासी भूचाल: राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

दानापुर में सियासी भूचाल: राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दानापुर की सियासत में बड़ा मोड़ आ गया है। राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू कुमारी पर एफआईआर दर्ज होने से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला दानापुर निर्वाचन क्षेत्र का है, जहां से राजद ने एक बार फिर रीतालाल यादव को टिकट दिया है। फिलहाल वे भागलपुर जेल में बंद हैं और उनकी अनुपस्थिति में पत्नी रिंकू कुमारी ही चुनाव प्रचार की पूरी कमान संभाल रही थीं।

लेकिन अब उन पर सरकारी पद पर रहते हुए पति के लिए चुनाव प्रचार करने का गंभीर आरोप लगा है। यह शिकायत दानापुर की निर्वाचित पदाधिकारी दिव्या शक्ति द्वारा दर्ज कराई गई है। दिव्या शक्ति ने न केवल एफआईआर दर्ज करवाई है, बल्कि पटना डीएम को पत्र लिखकर रिंकू कुमारी के निलंबन की सिफारिश भी की है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मामला दानापुर की सियासी जंग को और पेचीदा बना सकता है, क्योंकि यहां मुकाबला बेहद प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है। इस सीट पर रीतलाल यादव का सीधा सामना भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव से है।

इस घटनाक्रम पर राजद खेमे ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे “राजनीतिक साजिश” करार दिया है, जबकि भाजपा ने इसे कानून के अनुसार की गई कार्रवाई बताया है।

गौरतलब है कि रीतालाल यादव का नाम पहले भी कई विवादों में रह चुका है, और अब चुनावी माहौल में उनकी पत्नी पर FIR दर्ज होना राजद के लिए एक नई मुश्किल बनकर उभरा है।

Releated Posts

भारतीय चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव का किया ऐलान

देश की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन सीटों के…

ByByAjay Shastri Feb 18, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ा प्रयोग: बिहार में पहली बार EVM से वोटिंग, एक वोटर–6 मशीनें, जनप्रतिनिधियों में मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। वर्ष 2026…

ByByAjay Shastri Dec 10, 2025

गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, लड़कियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

गढ़पुरा प्रखंड में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा…

ByByAjay Shastri Nov 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top