• Home
  • Bihar
  • ‘पहली बार बिहार को इतनी बड़ी सौगात मिली है’: नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर गिरिराज सिंह की बधाई
Image

‘पहली बार बिहार को इतनी बड़ी सौगात मिली है’: नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर गिरिराज सिंह की बधाई

भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक स्तर पर बिहार को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खुशी जताई है। बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर नितिन नबीन को बधाई देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर बीजेपी ही नहीं बल्कि जनसंघ के इतिहास को भी देखें, तो यह पहली बार है जब बिहार को इतनी बड़ी सौगात मिली है।” उन्होंने इसे पार्टी के लिए गर्व का विषय बताया।

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि बीजेपी किसी एक परिवार या वंश की पार्टी नहीं है। “यह कोई कांग्रेस पार्टी नहीं है, जहां सिर्फ परिवारवाद चलता हो। बीजेपी में कार्यकर्ता और योग्यता के आधार पर लोगों को आगे बढ़ाया जाता है। आज न्यू जेनरेशन को मौका दिया गया है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने कहा कि नितिन नबीन एक अनुभवी और जमीनी नेता हैं, जिन्होंने संगठन और सरकार दोनों में जिम्मेदारियां निभाई हैं। ऐसे में उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए सकारात्मक संकेत है।

गिरिराज सिंह ने विश्वास जताया कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा और युवा नेतृत्व को नई दिशा मिलेगी।

Releated Posts

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, कानून-व्यवस्था और शराबबंदी पर सरकार घिरी

गुरुवार को बिहार विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top