• Home
  • Country
  • वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट: भारत में अमीर-गरीब के बीच खाई चौड़ी, 1% के पास 40% संपत्ति
Image

वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट: भारत में अमीर-गरीब के बीच खाई चौड़ी, 1% के पास 40% संपत्ति

नई दिल्ली: भारत में आर्थिक असमानता की समस्या इतनी गंभीर हो गई है कि अब यह देश दुनिया के सबसे असमान देशों में शामिल हो गया है। हाल ही में प्रकाशित वर्ल्ड इनइक्वलिटी रिपोर्ट (World Inequality Report) के आंकड़े देश में अमीर और गरीब के बीच खाई के लगातार बढ़ते अंतर को उजागर करते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में केवल 10% सबसे अमीर नागरिकों के पास देश की कुल संपत्ति का 65% हिस्सा है। इसके विपरीत, देश के निचले 50% हिस्से के पास कुल संपत्ति का केवल 6.4% हिस्सा है। और तो और, शीर्ष 1% लोगों के पास अब भारत की कुल संपत्ति का 40.1% हिस्सा पहुंच गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंकड़े सरकार के आर्थिक और सामाजिक नीतियों पर गंभीर सवाल उठाते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यह असमानता इसी तरह बढ़ती रही, तो भारत में सामाजिक और आर्थिक असंतुलन के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं।

आलोचकों का कहना है कि सरकार को न केवल कर और वित्तीय नीतियों के माध्यम से अमीर और गरीब के बीच की खाई को कम करने की आवश्यकता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे क्षेत्र में समावेशी विकास सुनिश्चित करना होगा। रिपोर्ट स्पष्ट करती है कि भारत में आर्थिक समावेशन अब और लंबा इंतजार नहीं कर सकता।

Releated Posts

विशाखापट्टनम में ‘मिलन 2026’ से वैश्विक कूटनीति को नई धार

एक ओर अमेरिका–ईरान तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य हलचल तेज है, वहीं भारत ने हिंद महासागर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती की तैयारी

भारत सरकार बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। भारत में…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

महाराष्ट्र में मुस्लिमों के 5% SEBC आरक्षण पर रोक, सरकार का आधी रात फैसला

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मंगलवार देर रात एक महत्वपूर्ण सरकारी आदेश जारी कर मुस्लिम समुदाय के…

ByByAjay Shastri Feb 18, 2026

ट्रेन में सोते रह जाने की टेंशन खत्म! ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ से स्टेशन से पहले आएगा वेक-अप कॉल

अगर आप भी ट्रेन में सफर के दौरान इस डर से ठीक से सो नहीं पाते कि कहीं…

ByByAjay Shastri Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top