• Home
  • Country
  • स्पीकर चैंबर में हंगामे का VIDEO जारी, रिजिजू का आरोप- कांग्रेस सांसदों ने दी गालियां, प्रियंका ने उकसाया
Image

स्पीकर चैंबर में हंगामे का VIDEO जारी, रिजिजू का आरोप- कांग्रेस सांसदों ने दी गालियां, प्रियंका ने उकसाया

बजट चर्चा के बीच लोकसभा में हंगामा, प्रश्नकाल स्थगित; स्पीकर चैंबर विवाद पर रिजिजू का वीडियो जारी

बजट पर चर्चा के दौरान गुरुवार को लोकसभा में प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। कई सदस्य प्लेकार्ड और पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए, जिसके कारण सदन में शोर-शराबा बढ़ गया।

स्पीकर की चेयर पर मौजूद केपी तेन्नेटी ने करीब 7 मिनट तक व्यवस्था बहाल करने की कोशिश की, लेकिन हंगामा जारी रहने पर सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी। दोपहर 12 बजे लोकसभा की बैठक दोबारा शुरू हुई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज राज्यसभा पहुंचे।

इसी बीच संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा किया। यह वीडियो 4 फरवरी को लोकसभा स्पीकर के चैंबर में हुई कथित घटना से जुड़ा बताया जा रहा है। रिजिजू ने दावा किया कि विपक्षी सांसदों ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में स्पीकर के प्रति अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

हालांकि प्रियंका गांधी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि गालियां देने का आरोप पूरी तरह गलत है। उनके अनुसार, उन्होंने किसी को उकसाया नहीं और अंत में शांतिपूर्वक अपनी बात रखी थी।

Releated Posts

विशाखापट्टनम में ‘मिलन 2026’ से वैश्विक कूटनीति को नई धार

एक ओर अमेरिका–ईरान तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में सैन्य हलचल तेज है, वहीं भारत ने हिंद महासागर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर सख्ती की तैयारी

भारत सरकार बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। भारत में…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

महाराष्ट्र में मुस्लिमों के 5% SEBC आरक्षण पर रोक, सरकार का आधी रात फैसला

महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मंगलवार देर रात एक महत्वपूर्ण सरकारी आदेश जारी कर मुस्लिम समुदाय के…

ByByAjay Shastri Feb 18, 2026

ट्रेन में सोते रह जाने की टेंशन खत्म! ‘डेस्टिनेशन अलर्ट’ से स्टेशन से पहले आएगा वेक-अप कॉल

अगर आप भी ट्रेन में सफर के दौरान इस डर से ठीक से सो नहीं पाते कि कहीं…

ByByAjay Shastri Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top