• Home
  • Elections
  • मनोज तिवारी का बड़ा बयान — “अब देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं जो आरक्षण के दायरे से बाहर हो, ये नरेंद्र मोदी की देन है”
Image

मनोज तिवारी का बड़ा बयान — “अब देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं जो आरक्षण के दायरे से बाहर हो, ये नरेंद्र मोदी की देन है”

पटना (बिहार): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बीच आरक्षण (Reservation) का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस के केंद्र में आ गया है। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आज देश में ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है जो किसी न किसी रूप में आरक्षण के दायरे में न आता हो।

मनोज तिवारी ने कहा, “आज देश में कोई जाति ऐसी नहीं है जो आरक्षण से वंचित हो। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी देन है। एससी, एसटी और ओबीसी को पहले से आरक्षण मिला हुआ है, और अब ब्राह्मण, ठाकुर, भूमिहार और मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी 10% आरक्षण मिला है, जो नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार की सरकार ने दिया है।”

उन्होंने आगे कहा कि विपक्षी दल चुनाव हार चुके हैं और अब लोगों को भ्रमित करने के लिए झूठे मुद्दे उठा रहे हैं। तिवारी ने तंज कसते हुए कहा, “जो लोग ‘जंगलराज’ के प्रतीक हैं, वही आज जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अब बिहार की जनता भावनाओं से नहीं, तथ्यों से फैसला करती है।”

मनोज तिवारी के इस बयान से साफ है कि भाजपा आरक्षण को अपने प्रमुख चुनावी मुद्दों में शामिल कर रही है और इस पर विपक्ष की आलोचना का सीधा जवाब दे रही है।

Releated Posts

भारतीय चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव का किया ऐलान

देश की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन सीटों के…

ByByAjay Shastri Feb 18, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ा प्रयोग: बिहार में पहली बार EVM से वोटिंग, एक वोटर–6 मशीनें, जनप्रतिनिधियों में मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। वर्ष 2026…

ByByAjay Shastri Dec 10, 2025

गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, लड़कियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

गढ़पुरा प्रखंड में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा…

ByByAjay Shastri Nov 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top