• Home
  • Politics
  • मोकामा हत्याकांड पर बोले गिरिराज सिंह: “दुलारचंद यादव भी दुर्दांत अपराधी थे, यह जांच का विषय है कि हत्या क्यों हुई”
Image

मोकामा हत्याकांड पर बोले गिरिराज सिंह: “दुलारचंद यादव भी दुर्दांत अपराधी थे, यह जांच का विषय है कि हत्या क्यों हुई”

पटना जिले के मोकामा में गुरुवार (30 अक्टूबर) को राजद नेता दुलारचंद यादव (76) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात ने न केवल स्थानीय राजनीति को हिला दिया है बल्कि पूरे बिहार में सियासी बहस छेड़ दी है। अब इस मामले पर केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।
गिरिराज सिंह ने कहा कि यह पूरा मामला जांच का विषय है। उन्होंने कहा, “जिनकी हत्या हुई है, वे भी कोई संत नहीं थे। दुलारचंद यादव खुद दुर्दांत अपराधी थे। यह पता लगाना होगा कि आखिर उनकी हत्या क्यों हुई और इसके पीछे कौन लोग हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और चुनाव के पहले इस तरह की वारदातें राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।
गौरतलब है कि दुलारचंद यादव की हत्या के बाद से मोकामा और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं और कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

बिहार में सत्ता-समीकरण तेज़: शपथ ग्रहण से पहले NDA में ओहदों की खींचतान तेज़

बिहार की सियासत इस वक़्त उफान पर है। 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले…

ByByAjay Shastri Nov 19, 2025

रोहिणी आचार्य के आरोप और लालू परिवार में बढ़ती आपसी कलह की पूरी कहानी

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद आरजेडी (राष्ट्रीय जनता दल) अभी उबर भी नहीं पाई थी…

ByByAjay Shastri Nov 18, 2025

RJD की समीक्षा बैठक में उठे चुनाव परिणामों पर सवाल, कोर्ट जाने की तैयारी

बिहार विधानसभा चुनाव में मिली करारी और अप्रत्याशित हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सोमवार को…

ByByAjay Shastri Nov 17, 2025

लालू परिवार से दूरी के बाद रोहिणी कहां गईं? सिंगापुर नहीं, यहीं ठहरी हैं ‘लालू की लाडली’, रो-रोकर बैठ गया गला

बिहार चुनाव में करारी हार के बाद राजद ही नहीं, बल्कि लालू परिवार के भीतर भी लगातार उथल-पुथल…

ByByAjay Shastri Nov 17, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top