• Home
  • Bihar
  • मोतीहारी में मुफ्त राशन योजना में बड़ा भ्रष्टाचार? राजद महासचिव शाश्वत गौतम ने 40 रुपए प्रति क्विंटल अवैध वसूली का आरोप लगाया
Image

मोतीहारी में मुफ्त राशन योजना में बड़ा भ्रष्टाचार? राजद महासचिव शाश्वत गौतम ने 40 रुपए प्रति क्विंटल अवैध वसूली का आरोप लगाया

बिहार के मोतीहारी जिले से मुफ्त राशन योजना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। राजद नेता और बिहार राजद के प्रदेश महासचिव शाश्वत गौतम ने दावा किया है कि पकड़ीदयाल अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों में राशन डीलरों से 40 रुपए प्रति क्विंटल की अवैध वसूली की जा रही है। इस संबंध में उन्होंने मोतीहारी डीएम को आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, गरीबों के हक के राशन पर अधिकारियों और दलालों की ‘गिद्ध नजर’ लगी है, जिससे डीलरों पर कमीशन वसूली का दबाव बढ़ जाता है और इसका सीधा असर लाभुकों की मिलने वाली मात्रा पर पड़ रहा है।

आरजेडी नेता ने दिए दलालों के मोबाइल नंबर

शाश्वत गौतम ने आवेदन के साथ कई दलालों के मोबाइल नंबर भी प्रशासन को उपलब्ध कराए हैं। शिकायत के बाद स्थानीय प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। कई डीलरों ने भी अनौपचारिक तौर पर माना है कि अवैध वसूली के कारण गरीबों को मिलने वाले राशन में कटौती करना पड़ता है।

पहले भी रुकवाई गई थी वसूली

सूत्र बताते हैं कि कुछ महीने पहले भी आरजेडी नेता की शिकायत के बाद एक प्रशिक्षु IAS अधिकारी के हस्तक्षेप पर पकड़ीदयाल अनुमंडल में अवैध वसूली रोकी गई थी।
हालांकि पताही प्रखंड को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अब फिर से वसूली शुरू होने की चर्चा है। इतना ही नहीं, पूर्व में बकाया कमीशन की वसूली के लिए भी डीलरों पर दबाव बनाए जाने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर मामला गरमाया

राजद नेता शाश्वत गौतम ने आवेदन की कॉपी अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा की, जिसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
लोग आरोप लगा रहे हैं कि कमीशनखोरी की वजह से गरीबों की थाली से हर महीने एक किलो तक राशन गायब हो जाता है।

कुछ लोग तो यह भी कह रहे हैं कि एक प्रखंड में खाद्यान्न से जुड़े एक अधिकारी खुद को किसी IPS अधिकारी का रिश्तेदार बताकर महीनेवार वसूली करते हैं।

पहले भी हुआ था बड़ा विरोध

गौरतलब है कि करीब डेढ़ वर्ष पहले भी इसी तरह राशन में बढ़ते भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के विरोध में एक स्थानीय नेता ने होलिका दहन के दिन ‘भ्रष्टाचार रूपी रावण दहन’ का ऐलान किया था, जो पूरे बिहार में चर्चा बना था।

मोतीहारी में एक बार फिर से मुफ्त राशन योजना में भ्रष्टाचार के आरोपों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली और निगरानी तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Releated Posts

“बिहार की कानून व्यवस्था पर तेजस्वी का तीखा प्रहार, बेटियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी मांग”

बिहार में 17 फरवरी से 10वीं बोर्ड परीक्षा चल रही है। सख्त नियमों के कारण परीक्षा केंद्र पर…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना ग्लोबल टेक हब’: बेगूसराय में गिरिराज सिंह का आरजेडी पर हमला

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरजेडी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की सुरक्षा को लेकर बड़ा प्रस्ताव, ऐतिहासिक सचिवालय टावर की ऊंचाई घटाने की तैयारी

बिहार की राजधानी पटना में विकास और विरासत के बीच संतुलन को लेकर नई बहस छिड़ गई है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

बिहार विधान परिषद के बाहर विपक्ष का हंगामा, कानून-व्यवस्था और शराबबंदी पर सरकार घिरी

गुरुवार को बिहार विधान परिषद के बाहर नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी के नेतृत्व में विपक्ष ने जोरदार प्रदर्शन…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top