बिहार चुनाव 2025:
पहले चरण के मतदान के बाद अब दूसरे चरण से पहले नेताओं के बीच बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने अपने ट्विटर (X) अकाउंट पर एक तीखा बयान जारी किया है।
उन्होंने लिखा –
“अरे ओ दिलजलों!
पहले राउंड के मतदान में जब हवा टाइट हो गई, तो अब ख्याली पुलाव पकाने बैठे हो!
याद रखो, मुकेश सहनी वचन का पक्का है — जब तक @yadavtejashwi को मुख्यमंत्री नहीं बना देगा और भाजपा को पटखनी नहीं देगा, तब तक चैन से बैठने वाला नहीं है!
और हाँ… 14 तारीख के बाद जीत के जश्न में ‘माछ-भात’ के भोज में जरूर आना, इस बार प्लेट भी VIP होगी!”
मुकेश सहनी के इस ट्वीट के बाद सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। इसे तेजस्वी यादव के समर्थन में बड़ा बयान माना जा रहा है। सहनी ने न सिर्फ भाजपा पर सीधा निशाना साधा है, बल्कि आगामी नतीजों को लेकर पूर्ण आत्मविश्वास भी जताया है।
बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल अब अपने-अपने समीकरण साधने में जुट गए हैं। वहीं, मुकेश सहनी लगातार विपक्षी एकता के पक्ष में मुखर नजर आ रहे हैं।


















