• Home
  • Bihar
  • नवादा में 10 दिनों से बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा; विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार
Image

नवादा में 10 दिनों से बिजली गुल, गुस्साए ग्रामीणों ने पावर हाउस घेरा; विधायक ने अधिकारियों को लगाई फटकार

नवादा: बिहार के नवादा जिले में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। हिसुआ प्रखंड की हदसा पंचायत के अमढी गांव में पिछले 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे परेशान ग्रामीणों ने गुरुवार को हिसुआ पावर हाउस का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। बिजली नहीं रहने से गांव में पीने के पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है। साथ ही पशुओं के लिए पानी की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय विधायक अनील सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने तत्काल संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) को मौके पर बुलाने की कोशिश की, लेकिन लंबे इंतजार के बावजूद जेई नहीं पहुंचे। इससे नाराज विधायक ने विभागीय लापरवाही पर कड़ी आपत्ति जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई।

विधायक अनील सिंह ने कहा कि जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने वरीय अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया।

बाद में बिजली विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे। विधायक ने उन्हें ग्रामीणों के आवेदन की जांच करने और अमढी गांव का दौरा कर समस्या का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। फिलहाल प्रशासन हरकत में आता दिख रहा है, लेकिन अब देखना होगा कि ग्रामीणों को राहत कब तक मिलती है।

Releated Posts

Bihar Politics: गिरिराज सिंह का तेजस्वी पर तंज—“बीजेपी गंगा-समुद्र है, सबको समाहित कर लेती है”

बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने नेता…

ByByAjay Shastri Apr 25, 2026

बेगूसराय में राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि, देशभर में पुण्यतिथि पर हुआ नमन

बेगूसराय: राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को पूरे देश में उन्हें श्रद्धा और सम्मान के…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

काम में ढिलाई पर कड़ा वार: ग्रामीण कार्य विभाग की बैठक में सख्त फरमान, अब “डेडलाइन ही डिसिप्लिन”

पटना में ग्रामीण कार्य विभाग की एक अहम समीक्षा बैठक ने प्रशासनिक तंत्र को साफ संदेश दे दिया…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

4 लाख करोड़ कर्ज” बनाम “खजाना मजबूत”—विधानसभा में आमने-सामने सत्ता और विपक्ष, आर्थिक हालात पर तीखी टक्कर

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में विश्वास मत पर चल रही बहस के दौरान आर्थिक मुद्दों को लेकर…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top