• Home
  • Bihar
  • पटना डीएम बने बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी के न्यासधारी, निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश
Image

पटना डीएम बने बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी के न्यासधारी, निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

पटना में बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी को लेकर प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के निर्देश पर जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान डीएम ने ठाकुरवाड़ी की सभी चल-अचल संपत्तियों और बैंक खातों का विस्तृत विवरण तैयार करने को कहा। इसके लिए अपर समाहर्ता (राजस्व), भूमि सुधार उप समाहर्ता और अंचल अधिकारी को जल्द रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने मंदिर से जुड़े सभी तरह के लेन-देन पर फिलहाल रोक लगा दी है। साथ ही, आय-व्यय, दुकानों और अन्य संपत्तियों का पूरा हिसाब तैयार करने को कहा गया है, ताकि व्यवस्था में पारदर्शिता लाई जा सके।

जानकारी के अनुसार, न्यास समिति के सक्रिय नहीं रहने के कारण बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने जिलाधिकारी को अस्थायी न्यासधारी नियुक्त किया है। अब मंदिर का संचालन और संपत्ति की देखरेख प्रशासन की निगरानी में होगी।

निर्देश के मुताबिक, ठाकुरवाड़ी से जुड़े सभी बैंक खातों का संचालन अब डीएम के हस्ताक्षर से होगा। इसके साथ ही नई न्यास समिति के गठन के लिए नामों की सूची तैयार कर पर्षद को भेजने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि इस कदम से मंदिर की संपत्तियों की सुरक्षा और प्रबंधन को व्यवस्थित किया जा सकेगा।

Releated Posts

बिहार पुलिस पर सवाल: चौकीदार के बेटे की दबंगई, थाना गाड़ी और वर्दी में वायरल रील से हड़कंप

वैशाली जिले के सहदेई बुजुर्ग थाना क्षेत्र से सामने आया एक वीडियो पुलिस व्यवस्था और खाकी की साख…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

सम्राट कैबिनेट की दूसरी अहम बैठक आज, विकास और निवेश पर बड़े फैसलों की संभावना

बिहार की नई सरकार एक बार फिर बड़े फैसलों की तैयारी में है। मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की अध्यक्षता…

ByByAjay Shastri Apr 29, 2026

बिहार में PNG कनेक्शन का तेजी से विस्तार: 1.07 लाख घरों तक गैस, 19 जिले हुए गैसीफाइड

बिहार में एनर्जी सेक्टर तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है और अब यह बदलाव जमीनी…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

केंद्र ने बिहार के मिट्टी जांच लक्ष्य में 75% कटौती की, 6 लाख की जगह 1.5 लाख नमूनों को मंजूरी

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार की सम्राट सरकार को बड़ा झटका दिया है। राज्य सरकार द्वारा…

ByByAjay Shastri Apr 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top