पटना: नीट छात्रा हत्याकांड मामले में बड़ी ताज़ा जानकारी सामने आई है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले में सीबीआई जांच कराने का आग्रह भारत सरकार से कर दिया है।

इसकी जानकारी खुद गृह मंत्री और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी। सम्राट चौधरी ने ट्विटर पर लिखा:

“बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने भारत सरकार से पटना में हुए NEET छात्रा की हत्या के मामले (कांड संख्या- 14/26) को CBI से जांच का आग्रह किया है। घटना का पारदर्शी और न्यायपूर्ण तरीके से उद्भेदन सुनिश्चित किया जाए।”
इस मामले में राज्य सरकार की ओर से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अपराध की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को जल्द न्याय के कटघरे में लाया जाए।
पटना से राहुल कुमार की रिपोर्ट
















