• Home
  • Breaking News
  • पटना नीट छात्रा मौत मामला: Ima सुरक्षा मांग और अस्पताल विवाद
Image

पटना नीट छात्रा मौत मामला: Ima सुरक्षा मांग और अस्पताल विवाद

पटना। नीट की तैयारी कर रही छात्रा की रहस्यमयी मौत अब सिर्फ मेडिकल केस नहीं रह गई है, बल्कि यह मामला कानून, सिस्टम और सार्वजनिक गुस्से के बीच फंसता नजर आ रहा है। शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली छात्रा की मौत के बाद उठे बवाल ने हीरामती प्रभात मेमोरियल अस्पताल और उसके संचालक डॉ. सतीश कुमार सिंह को सीधे कटघरे में ला खड़ा किया है।

हालात इतने तल्ख हो गए कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) को खुद मैदान में उतरना पड़ा। IMA ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर अस्पताल परिसर और डॉक्टर सतीश कुमार सिंह की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। IMA का कहना है कि यह मामला अब डॉक्टरों की सुरक्षा से जुड़ा है और अगर हालात पर काबू नहीं पाया गया, तो इसका गलत संदेश जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर उसे सबसे पहले हीरामती प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब तीन दिनों तक छात्रा यहीं इलाजरत रही। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल रेफर किया। लेकिन मेदांता में इलाज के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद मामला आग की तरह फैल गया।

छात्रा की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोग और कुछ संगठनों ने अस्पताल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन और आरोपों की झड़ी लग गई। अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही से लेकर सच्चाई छुपाने तक के इल्ज़ाम लगाए गए। माहौल इतना गर्म हो गया कि अस्पताल की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होने लगे।

IMA ने साफ शब्दों में कहा कि अगर किसी तरह की चिकित्सकीय लापरवाही हुई है, तो उसकी जांच कानून के मुताबिक होनी चाहिए। लेकिन इलाज के नाम पर भीड़ का दबाव, धमकी या हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। डॉक्टरों को खलनायक बनाकर सड़कों पर सजा देने का चलन खतरनाक है।

इधर, बढ़ते विवाद और आरोपों के बीच हीरामती प्रभात मेमोरियल अस्पताल के CMD डॉ. सतीश कुमार सिंह ने भी चुप्पी तोड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने दोपहर 12 बजे प्रेस वार्ता बुलाकर अपना पक्ष रखने की बात कही है। अब सबकी निगाहें इस प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जहां शायद इस हाई-प्रोफाइल मामले की कई परतें खुलेंगी।

Releated Posts

होली पर बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

बरौनी (बेगूसराय) में होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बजट सत्र में कानून-व्यवस्था पर घमासान, राबड़ी–तेजस्वी के निशाने पर सरकार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधान परिषद…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बिहार विधान सभा में IGIMS को लेकर जोरदार बहस, तंज और ठहाके

बिहार विधान सभा के शुक्रवार सत्र में IGIMS में इलाज और बेड उपलब्धता को लेकर जोरदार बहस देखने…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में डीएसपी की गाड़ी से टक्कर, रॉन्ग साइड चलने का आरोप

राजधानी पटना में कानून के रखवालों पर ही नियम तोड़ने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। शहर…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top