देश की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान कराया जाएगा। अलग-अलग राज्यों में खाली हो रही सीटों पर चुनाव प्रक्रिया एक साथ पूरी की जाएगी।
किन राज्यों में कितनी सीटें?
- महाराष्ट्र – 7 सीट
- तमिलनाडु – 6 सीट
- पश्चिम बंगाल – 5 सीट
- बिहार – 5 सीट
- ओडिशा – 4 सीट
- असम – 3 सीट
- छत्तीसगढ़ – 2 सीट
- हरियाणा – 2 सीट
- तेलंगाना – 2 सीट
- हिमाचल प्रदेश – 1 सीट
इन राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं का कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है।
प्रमुख नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त
महाराष्ट्र
इन नेताओं का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को खत्म होगा:
शरद पवार, रामदास अठावले, प्रियंका चतुर्वेदी, डॉ भागवत किशनराव कराड, डॉ फौजा तहसीन अहमद खान, धैर्याशील मोहन पाटिल, रजनी अशोकराव पाटिल।
तमिलनाडु
कणिमोझी, तिरुचि शिवा, एन.आर. इलान्गो, पी. सेल्वारसू, एम. थंबीदुरई, जी.के. वासन का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।
पश्चिम बंगाल
साकेत गोखले, रीताव्रत बनर्जी, बिकास रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर (5 जनवरी 2026 को सीट रिक्त), सुब्रत बख्शी — कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 तक।
बिहार (5 सीटों पर मतदान)
उपेंद्र कुशवाहा, हरिवंश नारायण सिंह, अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेम चंद गुप्ता, रामनाथ ठाकुर — इनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा।
अन्य राज्य
- असम: रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कलिता, अजीत कुमार भुइंया
- ओडिशा: ममता महंता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार, निरंजन बिशी
- छत्तीसगढ़: कवि तेजपाल सिंह तुलसी, फुले देवी नेताम
- हरियाणा: किरण चौधरी, राम चंद्र जंगरा
- हिमाचल प्रदेश: इंदु बाला गोस्वामी
- तेलंगाना: डॉ अभिषेक मनु सिंघवी, के.आर. सुरेश रेड्डी
चुनाव कार्यक्रम (शेड्यूल)
- 26 फरवरी 2026 – अधिसूचना जारी
- 5 मार्च 2026 – नामांकन की अंतिम तिथि
- 6 मार्च 2026 – नामांकन पत्रों की जांच
- 9 मार्च 2026 – नाम वापसी की अंतिम तिथि
- 16 मार्च 2026 – सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान
- 16 मार्च 2026 – शाम 5 बजे से मतगणना
- 20 मार्च 2026 – चुनाव प्रक्रिया पूरी
इस चुनाव के जरिए विभिन्न राज्यों से राज्यसभा की खाली हो रही सीटों को भरा जाएगा और नए सदस्यों का चयन किया जाएगा।
अब राजनीतिक दलों की नजर उम्मीदवारों के चयन और संभावित समीकरणों पर टिकी है, खासकर बिहार और महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।


















