एक महीने पहले होमगार्ड जवान समेत 6 लोगों पर किया था हमला, 13 नामजद
शेखपुरा जिले के सिरारी थाना पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर जानलेवा हमले के एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मानपुर मोड़ के पास से पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मानपुर गांव निवासी पप्पू यादव के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार करीब एक महीने पहले पप्पू यादव समेत 13 नामजद आरोपियों पर होमगार्ड जवान सहित कुल छह लोगों पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज हुआ था। घटना के बाद से मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
सिरारी थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को उसे लेकर गुप्त सूचना मिली कि वह मानपुर मोड़ के पास देखा गया है। इसके बाद छापेमारी टीम तैयार की गई और मौके से आरोपी को दबोच लिया गया।
पुलिस ने बताया कि बाकी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। थाना प्रभारी ने कहा कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और केस में आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।

















