शेखपुरा। माघ पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान के लिए मोकामा जा रहे श्रद्धालुओं की जुगाड़ गाड़ी रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई। यह दुर्घटना मोकामा–सरमेरा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-33 पर करकाइन गांव के समीप हुई, जब तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में शेखपुरा जिले के मेहुस थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी मुन्नी मांझी (35), पिता प्रयाग मांझी और महेश मांझी (36), पिता चाँद मांझी शामिल हैं।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल संजय मांझी (40), पिता रामस्वरूप मांझी ने पटना स्थित पीएमसीएच में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।
हादसे में अशोक मांझी, पिता लच्चो मांझी और घनश्याम मांझी, पिता बच्चू मांझी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में जारी है।
पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की पूरी जांच में जुटी हुई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है।















