• Home
  • Elections
  • तेज प्रताप यादव का पीएम मोदी पर हमला: “मिल चालू होते रह गया, चीनी निकलते रह गया” — मोतिहारी चीनी मिल पर झूठ बोलने का लगाया आरोप
Image

तेज प्रताप यादव का पीएम मोदी पर हमला: “मिल चालू होते रह गया, चीनी निकलते रह गया” — मोतिहारी चीनी मिल पर झूठ बोलने का लगाया आरोप

बेगूसराय: जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज बेगूसराय जिले के तेघड़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।

तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मोतिहारी चीनी मिल को लेकर झूठ बोला था। उन्होंने तंज भरे लहजे में कहा — “मिल चालू होते रह गया, चीनी निकलते रह गया”, लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी किसानों और मजदूरों को मिल के चालू होने का इंतजार है।

सभा में उन्होंने जनता से अपील की कि वे तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से जनशक्ति जनता दल के प्रत्याशी चंद्र प्रकाश सिंह को समर्थन दें।

तेज प्रताप यादव ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर किसानों से किए गए वादे पूरे न करने, युवाओं को रोजगार न देने और बिहार की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब जनता झूठ और वादों से ऊपर उठकर बदलाव चाहती है।

Releated Posts

भारतीय चुनाव आयोग ने 37 राज्यसभा सीटों के चुनाव का किया ऐलान

देश की 37 राज्यसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन सीटों के…

ByByAjay Shastri Feb 18, 2026

पंचायत चुनाव में बड़ा प्रयोग: बिहार में पहली बार EVM से वोटिंग, एक वोटर–6 मशीनें, जनप्रतिनिधियों में मचा घमासान

बिहार में विधानसभा चुनावों के बाद अब पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। वर्ष 2026…

ByByAjay Shastri Dec 10, 2025

गढ़पुरा में डिग्री कॉलेज खोलने का रास्ता साफ, लड़कियों की उच्च शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान

गढ़पुरा प्रखंड में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की अनुपस्थिति के कारण क्षेत्र की छात्राओं की उच्च शिक्षा…

ByByAjay Shastri Nov 29, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top