• Home
  • Crime
  • झाझा: शराबी पति की प्रताड़ना से डरी पत्नी ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, टांगी से मारने की दी थी धमकी
Image

झाझा: शराबी पति की प्रताड़ना से डरी पत्नी ने मांगी पुलिस से सुरक्षा, टांगी से मारने की दी थी धमकी

झाझा (जमुई), संवाददाता।
झाझा थाना क्षेत्र के बैजला गांव में घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। शराब के नशे में आए पति द्वारा लगातार मारपीट और टांगी से काटकर हत्या की धमकी दिए जाने से डरी पत्नी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता सरिता देवी, पति सिकंदर यादव ने झाझा थाना में आवेदन देकर अपनी जान और बच्चों की सुरक्षा की मांग की है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति रोजाना शराब के नशे में घर लौटता है और बेवजह मारपीट करता है। बीते शुक्रवार की शाम भी वह अत्यधिक शराब पीकर आया और बिना किसी वजह उसके साथ बुरी तरह मारपीट करने लगा। जब उसे बचाने के लिए सास–ससुर आगे आए, तो पति ने उन्हें भी धमकी देकर भगा दिया।

सरिता देवी ने आरोप लगाया कि पति ने टांगी लेकर उसे काटने की कोशिश की, जिसके बाद वह जान बचाकर पड़ोस के घर में शरण लेने को मजबूर हो गई। उसका कहना है कि पति उनके दोनों छोटे बच्चों को भी जान से मारने की धमकी देता है। इसी भय के कारण वह अपने ही घर वापस जाने से डर रही है।

पीड़िता ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि यदि उसे सुरक्षा नहीं मिली, तो किसी बड़े हादसे की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

थाना पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पति शराब की लत में बुरी तरह डूबा हुआ है और आए दिन घर में उपद्रव करता रहता है।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top