• Home
  • Crime
  • मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, अपराधियों ने ओवरटेक कर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से की डकैती
Image

मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े 17 लाख की लूट, अपराधियों ने ओवरटेक कर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से की डकैती

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। अहियापुर थाना क्षेत्र के जमालाबाद से स्पाइस फाइनेंस कंपनी के कर्मी विक्रम कुमार करीब 17 लाख रुपये लेकर कांटी थाना क्षेत्र में अलग-अलग रिटेलरों को भुगतान करने के लिए निकले थे।

वारदात का विवरण

कांटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा न्यू फ्लाईओवर पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। अपराधियों ने पिस्तौल सटाकर जान से मारने की धमकी दी और बैग में रखे पूरे 17 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित कुछ समझ पाता, उससे पहले ही अपराधी हवा हो चुके थे।

पुलिस की कार्रवाई

लूट की सूचना मिलते ही कांटी और अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने फ्लाईओवर और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि अपराधियों की पहचान और भागने के रूट का पता लगाया जा सके।

डीएसपी वेस्ट सुचित्रा कुमारी ने बताया कि फाइनेंस कंपनी के कर्मी से हथियार के बल पर 17 लाख रुपये की लूट हुई है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी शुरू कर दी गई है।

दिनदहाड़े इतनी बड़ी रकम की लूट ने मुजफ्फरपुर में बढ़ते अपराध और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फाइनेंस कंपनियों के कर्मियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता गहराने लगी है। अब सवाल यह है कि पुलिस कितनी जल्दी इस लूटकांड का खुलासा कर अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाएगी।

Releated Posts

Khagaria News: परिजनों को गोली मारने की धमकी दे रहा था युवक, घर से लोडेड कट्टा और कारतूस बरामद, गिरफ्तार

खगड़िया। जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बेलदौर थाना पुलिस को…

ByByAjay Shastri Jun 12, 2026

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, घर में घुसकर मारपीट का आरोप

बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए…

ByByAjay Shastri Jun 7, 2026

खान सर पर कसा कानूनी शिकंजा, फायरिंग कांड में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में नामजद

पटना। पटना के चर्चित कोचिंग संचालक खान सर से जुड़े फायरिंग कांड में कानूनी कार्रवाई तेज होती नजर…

ByByAjay Shastri Jun 6, 2026

बेगूसराय में ड्यूटी पर तैनात चौकीदार पर जानलेवा हमला, सरकारी नोटिस फाड़ने और रुपये छीनने का आरोप

बेगूसराय। बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र से सरकारी कार्य में बाधा और चौकीदार पर हमले का एक…

ByByAjay Shastri Jun 5, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top