• Home
  • Crime
  • थावे मंदिर चोरी कांड: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घायल, मां के मुकुट का अहम हिस्सा बरामद
Image

थावे मंदिर चोरी कांड: पुलिस एनकाउंटर में आरोपी घायल, मां के मुकुट का अहम हिस्सा बरामद

गोपालगंज।
बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर की खबर सामने आई है। थावे मंदिर चोरी कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने मां थावे भवानी के मुकुट के महत्वपूर्ण हिस्से भी बरामद किए हैं।

गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि आज सुबह सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष जांच टीम (SIT) को गुप्त सूचना मिली थी कि दीपक राय गैंग का एक सदस्य गोपालगंज आया हुआ है और उसके पास चोरी से जुड़ा सामान मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने थावे थाना क्षेत्र के रिकी टोला के समीप छापेमारी की। इसी दौरान एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने पहले आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन खतरे को देखते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।

इस कार्रवाई में आरोपी इस्माइल आलम के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी गाजीपुर–मोतिहारी क्षेत्र का रहने वाला है और वर्तमान में शाहपुर थाना क्षेत्र में रह रहा था।

मौके से पुलिस ने

  • मां थावे भवानी के मुकुट के कुछ महत्वपूर्ण हिस्से,
  • घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन,
  • और अन्य साक्ष्य बरामद किए हैं।

एसपी अवधेश दीक्षित के अनुसार, आरोपी ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में पूरी गैंग का खुलासा कर दिया है। उसने बताया कि किसने, कहां और कैसे चोरी की घटना को अंजाम दिया, आभूषण किसे सौंपे गए और बाकी बचे जेवरात किसके पास हैं, इसकी पूरी जानकारी पुलिस को मिली है।

पुलिस ने बताया कि यही आरोपी दीपक राय के साथ मंदिर में घुसकर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ था। फिलहाल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले के सफल उद्भेदन का भरोसा दिलाया है।

Releated Posts

रेड अलर्ट जारी: पूर्णिया के 2 बैंकों में 265 म्यूल खातों से करोड़ों की ठगी

Purnea Cyber Fraud: बिहार के पूर्णिया जिले में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क सामने आया है, जहां…

ByByAjay Shastri Apr 24, 2026

Bihar School Crime News: रोहतास के स्कूल में अलमारी से 10 किलो संदिग्ध मांस बरामद, 5 शिक्षक निलंबित

Bihar School Crime News: रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय, रामडीह से एक…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar Transport Corruption: मुंगेर की सड़कों पर ‘घूस राज’ का खुलासा, पासिंग के नाम पर उगाही से भड़के ड्राइवर, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

Bihar Transport Corruption: मुंगेर से सामने आई ताज़ा घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Bihar News: पटना में 10 साल की छात्रा की हत्या, लापता बच्ची का शव मिलने से सनसनी

Bihar News: पटना से इस वक्त एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक 10…

ByByAjay Shastri Apr 23, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top