• Home
  • Crime
  • बाढ़ CDPO कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा: CDPO और महिला पर्यवेक्षिका में मारपीट, FIR दर्ज
Image

बाढ़ CDPO कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा: CDPO और महिला पर्यवेक्षिका में मारपीट, FIR दर्ज

पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बाल विकास परियोजना कार्यालय में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिका के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई।

जानकारी के अनुसार, बाढ़ स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ रीता कुमारी और महिला पर्यवेक्षिका रेखा शर्मा के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। इस दौरान कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घंटों तक हंगामा चलता रहा।

सीडीपीओ रीता कुमारी ने आरोप लगाया है कि महिला पर्यवेक्षिका रेखा शर्मा ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे डाटा एंट्री ऑपरेटर रंजीत कुमार के साथ भी कथित रूप से गाली-गलौज की गई।

बताया जा रहा है कि 11 दिसंबर को महिला पर्यवेक्षिका द्वारा मनमर्जी से कार्य किए जाने को लेकर सीडीपीओ ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। इसी बात से नाराज होकर विवाद और बढ़ गया। सीडीपीओ का आरोप है कि रेखा शर्मा पहले भी कई बार अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरत चुकी हैं, जिसको लेकर उन्हें कई बार स्पष्टीकरण जारी किया गया था।

सीडीपीओ रीता कुमारी के बयान के आधार पर बाढ़ थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, इस पूरे मामले पर सीडीपीओ रीता कुमारी ने कहा कि यह एक आधिकारिक मामला है और फिलहाल वह इस पर कोई अतिरिक्त टिप्पणी नहीं करेंगी।

बाढ़ डेस्क, भड़कता बिहार

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top