• Home
  • Crime
  • बेगूसराय में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, मां-बेटे समेत तीन पर जानलेवा हमला; सदर अस्पताल में इलाज जारी
Image

बेगूसराय में जमीनी विवाद ने लिया खूनी रूप, मां-बेटे समेत तीन पर जानलेवा हमला; सदर अस्पताल में इलाज जारी

बेगूसराय से बड़ी खबर

बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 32 में लंबे समय से चल रहे जमीनी विवाद ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। दिनदहाड़े बदमाशों ने पूरे परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मां-बेटे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। दोनों का इलाज बेगूसराय सदर अस्पताल में चल रहा है।

परिजनों के अनुसार, घटना बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे की है। चार की संख्या में आए हमलावरों ने लाठी, डंडा, लोहे की रॉड और हथौड़े से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद

पीड़िता का आरोप है कि यह विवाद पैतृक जमीन को लेकर वर्षों से चल रहा है। उनका कहना है कि उनके देवर ने अपने हिस्से की जमीन पहले ही बेच दी है और लोहिया नगर में रह रहा है, लेकिन अब वह उनके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहता है।

पीड़िता ने बताया कि जिस जमीन को लेकर विवाद है, उसके एक हिस्से में फिलहाल एसबीआई का एटीएम संचालित है, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी की शादी के लिए जमीन का छोटा सा टुकड़ा बेचकर व्यवस्था करना चाहती हैं, लेकिन देवर बार-बार मारपीट और मुकदमेबाजी कर परिवार को परेशान कर रहा है।

पुलिस पर उठे सवाल

दिनदहाड़े हुए इस हमले के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता ने नगर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है, मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Releated Posts

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

शेखपुरा से किडनैप 9वीं की छात्रा लखीसराय से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

शेखपुरा जिले में अपहृत 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top