• Home
  • Breaking News
  • बजट सत्र से पहले सतर्क हुई सरकार, विधानमंडल के ऑडियो सिस्टम की जांच को तीन सदस्यीय समिति गठित
Image

बजट सत्र से पहले सतर्क हुई सरकार, विधानमंडल के ऑडियो सिस्टम की जांच को तीन सदस्यीय समिति गठित

राज्य ब्यूरो, पटना।
राज्यपाल के पिछले अभिभाषण के दौरान माइक्रोफोन में आई तकनीकी गड़बड़ी को गंभीरता से लेते हुए बिहार सरकार ने इस बार एहतियाती कदम उठाया है। दो फरवरी से शुरू हो रहे बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा से बचने के लिए सरकार ने विशेष पहल की है।

प्रदेश सरकार ने बिहार विधानसभा, बिहार विधान परिषद के सभाकक्षों और सेंट्रल हॉल में लगे ऑडियो सिस्टम के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तीन सदस्यीय तकनीकी समिति का गठन किया है। यह समिति विधानमंडल परिसर में स्थापित सभी ऑडियो सिस्टम की तकनीकी स्थिति की जांच और सत्यापन करेगी।

भवन निर्माण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गठित समिति में संयुक्त सचिव सह भू-संपदा अधिकारी शिव रंजन को शामिल किया गया है। उनके साथ विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत भवन प्रमंडल-03, विपिन कुमार तथा विद्युत कार्यपालक अभियंता, विद्युत भवन प्रमंडल, आरा, अनिल कुमार को सदस्य बनाया गया है।

समिति का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में किसी भी प्रकार की ऑडियो संबंधी तकनीकी समस्या उत्पन्न न हो और विधानमंडल की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Releated Posts

होली पर बरौनी होकर कई स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को बड़ी राहत

बरौनी (बेगूसराय) में होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बजट सत्र में कानून-व्यवस्था पर घमासान, राबड़ी–तेजस्वी के निशाने पर सरकार

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 14वें दिन सदन में कानून-व्यवस्था का मुद्दा जोर-शोर से उठा। विधान परिषद…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

बिहार विधान सभा में IGIMS को लेकर जोरदार बहस, तंज और ठहाके

बिहार विधान सभा के शुक्रवार सत्र में IGIMS में इलाज और बेड उपलब्धता को लेकर जोरदार बहस देखने…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में डीएसपी की गाड़ी से टक्कर, रॉन्ग साइड चलने का आरोप

राजधानी पटना में कानून के रखवालों पर ही नियम तोड़ने का आरोप लगने से हड़कंप मच गया। शहर…

ByByAjay Shastri Feb 19, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top