• Home
  • Country
  • Budget 2026-27 LIVE: लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने पढ़ना शुरू किया बजट भाषण, कहा– 7% विकास दर से गरीबी घटाने में मिली मदद
Image

Budget 2026-27 LIVE: लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने पढ़ना शुरू किया बजट भाषण, कहा– 7% विकास दर से गरीबी घटाने में मिली मदद

नई दिल्ली। लोकसभा में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। वह बतौर वित्त मंत्री संसद में अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट (Budget 2026-27) पेश कर रही हैं। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार के कदमों से देश में 7 प्रतिशत की आर्थिक विकास दर हासिल हुई है और इससे गरीबी कम करने में भी मदद मिली है।

वित्त मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को वैश्विक बाजारों के साथ और अधिक एकीकृत होना होगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक सुधारों को लागू किया है। वित्त मंत्री के अनुसार, वर्ष 2025 में 350 से अधिक सुधारों की शुरुआत की गई, जिससे निवेश और विकास को गति मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार का फोकस विकसित भारत के विज़न को साकार करने पर है और वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण संसद टीवी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल, प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB) के यूट्यूब चैनल, डीडी न्यूज और अन्य निजी समाचार चैनलों पर देखा जा सकता है।

Budget 2026-27 से जुड़ी हर बड़ी घोषणा, ब्रेकिंग अपडेट और विश्लेषण के लिए जुड़े रहें ‘भड़कता बिहार’ के साथ।

Releated Posts

UPSC Civil Services Prelims 2026: पटना में हाई-अलर्ट पर प्रशासन, 79 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर राजधानी पटना में प्रशासन पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड पर नजर…

ByByAjay Shastri May 24, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 96.17 तक पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने इतिहास के सबसे निचले…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

क्या ‘किफायत’ की अपील से बढ़ेगा आर्थिक संकट? युद्ध, महंगाई और गिरते रुपये के बीच क्यों बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी तेल की कीमतें, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top