• Home
  • Country
  • Hormuz Crisis: ईरान की पाबंदी के बीच ओमान से मिला नया समुद्री रास्ता, जहाजों को राहत
Image

Hormuz Crisis: ईरान की पाबंदी के बीच ओमान से मिला नया समुद्री रास्ता, जहाजों को राहत

International News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति पर पड़ रहे असर के बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में लगाई गई पाबंदियों के कारण जहां अंतरराष्ट्रीय शिपिंग पर दबाव बढ़ गया है, वहीं अब जहाजों के लिए एक वैकल्पिक सुरक्षित मार्ग खोज लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, ईरान के नियंत्रण वाले होर्मुज क्षेत्र को दरकिनार करते हुए ओमान के प्रादेशिक समुद्री क्षेत्र के भीतर से एक नया रूट तैयार किया गया है। इस रास्ते का उपयोग करते हुए भारतीय मालवाहक जहाज समेत चार बड़े पोत सुरक्षित रूप से गुजर चुके हैं।

यह नया समुद्री मार्ग जहाजों के लिए अपेक्षाकृत सुरक्षित माना जा रहा है और इससे वैश्विक शिपिंग पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। खास बात यह है कि यह रूट ओमान के क्षेत्रीय जलक्षेत्र से होकर गुजरता है, जिससे होर्मुज में जारी पाबंदियों का सीधा असर कम हो सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इस नए रास्ते के इस्तेमाल से न सिर्फ जहाजों की आवाजाही सुचारू होगी, बल्कि तेल और गैस की आपूर्ति पर पड़ रहे संकट को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर रखने में मदद मिल सकती है।

फिलहाल, वैश्विक स्तर पर इस नए मार्ग को लेकर सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। यदि इसका उपयोग बड़े पैमाने पर शुरू होता है, तो यह मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच शिपिंग और ऊर्जा आपूर्ति के लिए एक बड़ा सहारा साबित हो सकता है।

Releated Posts

UPSC Civil Services Prelims 2026: पटना में हाई-अलर्ट पर प्रशासन, 79 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर राजधानी पटना में प्रशासन पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड पर नजर…

ByByAjay Shastri May 24, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 96.17 तक पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने इतिहास के सबसे निचले…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

क्या ‘किफायत’ की अपील से बढ़ेगा आर्थिक संकट? युद्ध, महंगाई और गिरते रुपये के बीच क्यों बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी तेल की कीमतें, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top