• Home
  • Country
  • फिल्म ‘द राजा साहब’ के इवेंट में निधि अग्रवाल के साथ बदसलूकी का शर्मनाक हाल, वीडियो वायरल
Image

फिल्म ‘द राजा साहब’ के इवेंट में निधि अग्रवाल के साथ बदसलूकी का शर्मनाक हाल, वीडियो वायरल

2017 में फिल्म मुन्ना माइकल से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री निधि अग्रवाल (Nidhhi Agerwal) साउथ फिल्मों की जानी-मानी चेहरा हैं। हाल ही में निधि अपने आगामी फिल्म ‘द राजा साहब’ के प्रमोशन के लिए हैदराबाद पहुंची थीं।

फिल्म में निधि अग्रवाल प्रभास के साथ नजर आने वाली हैं। इस दौरान उन्होंने फिल्म के एक गाने की लॉन्चिंग इवेंट में भाग लिया। शुरुआत में फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया, लेकिन जैसे ही निधि इवेंट से बाहर निकलीं, भीड़ ने उन्हें घेर लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैंस ने हीरोइन के साथ गलत तरीके से छूने की कोशिश की, जिससे निधि खुद को अपनी ड्रेस से बचाती नजर आईं। काफी संघर्ष के बाद निधि अपनी कार तक पहुंचीं और खुद को लॉक किया, तभी जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। वीडियो के अंत में निधि डरी-सहमी कहती हुई नजर आईं, “आख़िर ये सब था क्या।”

इस घटना के वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खलबली मच गई है। लोग इस बर्ताव की कड़ी निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि “जानवरों का बर्ताव भी इससे बेहतर होता।”

यह घटना एक बार फिर यह याद दिलाती है कि सितारों के प्रति फैंस का क्रेज कभी-कभी खतरनाक और असुरक्षित स्थिति पैदा कर देता है।

Releated Posts

UPSC Civil Services Prelims 2026: पटना में हाई-अलर्ट पर प्रशासन, 79 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर राजधानी पटना में प्रशासन पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड पर नजर…

ByByAjay Shastri May 24, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 96.17 तक पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने इतिहास के सबसे निचले…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

क्या ‘किफायत’ की अपील से बढ़ेगा आर्थिक संकट? युद्ध, महंगाई और गिरते रुपये के बीच क्यों बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

Petrol Diesel Price: अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी तेल की कीमतें, भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा होने के संकेत

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार पर साफ दिखाई देने लगा…

ByByAjay Shastri May 12, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top