• Home
  • Crime
  • ऑपरेशन जखीरा”: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार और गांजा बरामद
Image

ऑपरेशन जखीरा”: पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में चार कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, अवैध हथियार और गांजा बरामद

पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भयमुक्त और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पटना पुलिस ने पश्चिमी क्षेत्र में “ऑपरेशन जखीरा” के तहत बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के नेतृत्व और नगर पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी पटना भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान चार कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मनेर थाना क्षेत्र का टॉप-10 सूची में शामिल कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार भी है, जिसका लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पश्चिमी पटना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई का विवरण

पुलिस ने मनेर, नेउरा, सिंगोड़ी और दुल्हिनबाजार थाना क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।
इस दौरान कुल 04 देसी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस, 1.025 किलोग्राम गांजा (मादक पदार्थ) और ₹23,515 नकद बरामद किए गए हैं।

थानावार कार्रवाई

  • मनेर थाना: महादेव स्थान इलाके में छापेमारी कर टॉप-10 अपराधी नीतीश कुमार को 01 देसी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
  • दुल्हिनबाजार थाना: ग्राम दिहुली में छापेमारी कर एक अभियुक्त को हथियार के साथ पकड़ा गया।
  • नेउरा थाना: मिल्की गांव में एक आरोपी को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया।
  • सिंगोड़ी थाना: बहादुरगंज क्षेत्र में एक अन्य अपराधी को देशी कट्टा, कारतूस और गांजा के साथ पकड़ा गया।

एसपी पश्चिमी का बयान

एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि,

“ऑपरेशन जखीरा के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसका मकसद चुनावी माहौल में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकना और अवैध हथियार व मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण विराम लगाना है।”

पुलिस की यह कार्रवाई चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top