• Home
  • Crime
  • पटना PMCH से इलाज के दौरान कैदी फरार, बाथरूम की खिड़की तोड़कर पुलिस को दिया चकमा
Image

पटना PMCH से इलाज के दौरान कैदी फरार, बाथरूम की खिड़की तोड़कर पुलिस को दिया चकमा

राजधानी पटना के पीएमसीएच अस्पताल से इलाज के दौरान एक कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, फरार कैदी की पहचान दीपक उर्फ गौरव कुमार के रूप में हुई है, जो खगौल थाना क्षेत्र से मोबाइल और चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

बताया जा रहा है कि दीपक को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया था। घायल होने पर उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी निगरानी में होमगार्ड सिपाही अजीत कुमार और साधु शरण दास तैनात थे।

इसी दौरान दीपक अस्पताल के बाथरूम की खिड़की का शीशा तोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही खगौल थाना प्रभारी और पीरबहोर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है और पीरबहोर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

फिलहाल पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि यह कोई पहला मामला नहीं है — पीएमसीएच से पहले भी कई आरोपी इलाज के बहाने फरार हो चुके हैं, जिससे एक बार फिर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

Releated Posts

NH-31 पर अवैध हथियार के साथ दो गिरफ्तार, 4 पिस्टल और मैग्जीन बरामद

बेगूसराय। DIU, बेगूसराय से मिली गुप्त सूचना के आधार पर Bihar Police की लोहियानगर थाना पुलिस टीम एवं…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

पटना में AI ब्लैकमेलिंग और छेड़खानी के दो मामले, कानून-व्यवस्था पर सवाल

पटना में डिजिटल फरेब और सड़कछाप दुस्साहस के दो मामलों ने कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। AI से…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

किशनगंज में DPO (ICDS) 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

भोजपुर में जमीन कारोबारी की संदिग्ध मौत से सनसनी

भोजपुर जिले के उदवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उदवंत नगर गांव में एक जमीन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों…

ByByAjay Shastri Feb 20, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top