• Home
  • Education
  • मध्य विद्यालय सीताकुंड डीह में शिक्षा समिति का गठन, प्रमोद पासवान बने पदेन अध्यक्ष
Image

मध्य विद्यालय सीताकुंड डीह में शिक्षा समिति का गठन, प्रमोद पासवान बने पदेन अध्यक्ष

मुंगेर, निज प्रतिनिधि
जिला शिक्षा विभाग के निर्देश के तहत शनिवार को मध्य विद्यालय सीताकुंड डीह में शिक्षा समिति का गठन किया गया। समिति गठन की प्रक्रिया पदेन अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य प्रमोद पासवान की अध्यक्षता में शुरू हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए शिक्षा समिति का गठन किया।

गठन प्रक्रिया के दौरान वार्ड सदस्य प्रमोद पासवान को पदेन अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक बाल्मिकी पासवान को सदस्य, वरीय शिक्षक प्रभाष चन्द्र मलिक को सदस्य, तथा सोनी कुमारी को शिक्षा समिति का सचिव चुना गया।

इसके अलावा शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में सुलेखा देवी, प्रीती देवी, विभा देवी, रेणु देवी, तन्नु कुमारी, निशा देवी, पूनम देवी, विठ्ठल कुमारी और छाया कुमारी को शामिल किया गया।

शिक्षा समिति के गठन के साथ विद्यालय में शैक्षणिक माहौल को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नई उम्मीदें जताई गई हैं।

Releated Posts

पटना।बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 को पारदर्शी और कदाचारमुक्त बनाने के लिए कई…

ByByAjay Shastri Jan 31, 2026

बिहार में सरकारी स्कूलों में रसोईया-सह-सहायक से अतिरिक्त काम पर सख्त आदेश, शिक्षा विभाग ने लिया संज्ञान

पटना।बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोईया-सह-सहायक से अतिरिक्त काम कराए…

ByByAjay Shastri Jan 23, 2026

बिहार में निजी स्कूलों की मान्यता के लिए नई एसओपी जारी, शिक्षक संख्या और सुविधाओं पर सख्त नियम

पटना। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक निजी विद्यालयों की मान्यता और संचालन को नियंत्रित करने के…

ByByAjay Shastri Jan 9, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top