• Home
  • Country
  • दुबई एयर शो में नमांश के सम्मान में US एयरफोर्स पायलट ने कैंसिल किया अपना शो, आयोजकों को लगाई फटकार
Image

दुबई एयर शो में नमांश के सम्मान में US एयरफोर्स पायलट ने कैंसिल किया अपना शो, आयोजकों को लगाई फटकार

दुबई एयर शो के दौरान भारतीय तेजस फाइटर एयरक्राफ्ट के क्रैश होने की घटना ने अंतरराष्ट्रीय विमानों की टीमों को भी झकझोर दिया। इस हादसे के तुरंत बाद भी कार्यक्रम को सामान्य रूप से जारी रखने के फैसले पर अमेरिकी वायुसेना के पायलट और दुबई में अमेरिकी टीम के लीडर मेजर टेलर फेमा हिएस्टर ने कड़ा ऐतराज जताया है।

मेजर हिएस्टर ने न सिर्फ अपना शो नमांश के सम्मान में कैंसिल किया, बल्कि आयोजकों को भी फटकार लगाते हुए कहा कि किसी दुर्घटना के बाद शो को ऐसे जारी रखना अनैतिक है।

उन्होंने कहा—
“लोग कहते हैं ‘Show must go on’… ये ठीक भी है, लेकिन याद रखिएगा, आपके चले जाने के बाद भी कोई ऐसा ही कहेगा।”

क्रैश के बाद भी सामान्य माहौल पर आपत्ति

अमेरिकी पायलट ने कहा कि उनके लिए यह यकीन करना मुश्किल था कि तेजस के क्रैश के तुरंत बाद—

कमेंट्री पहले की तरह जोश से हो रही थी

लोगों की तालियां पहले जैसी ही थीं

और आयोजकों ने माहौल को “नॉर्मल” दिखाने की कोशिश की

मेजर हिएस्टर ने कहा कि जिस जगह अभी-अभी एक हादसा हुआ हो, वहां उसी तरह तालियों और उत्साह का माहौल अनुचित है।

नमांश को दी श्रद्धांजलि

उन्होंने भारतीय पायलट नमांश के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी एयर शो में पायलट सिर्फ प्रदर्शन नहीं करते, बल्कि अपनी जान जोखिम में डालकर उड़ान भरते हैं। इसलिए ऐसे किसी हादसे के बाद सम्मान और संवेदना दिखाना ज़रूरी है।

सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

US पायलट द्वारा शो रद्द करने और आयोजकों पर सवाल उठाने का यह वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी संवेदनशीलता और पेशेवर नैतिकता की सराहना कर रहे हैं।

Releated Posts

नरेंद्र मोदी ने रचा इतिहास, नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के इतिहास में 10 जून 2026 का दिन एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में…

ByByAjay Shastri Jun 10, 2026

UPSC Civil Services Prelims 2026: पटना में हाई-अलर्ट पर प्रशासन, 79 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा

UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 को लेकर राजधानी पटना में प्रशासन पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड पर नजर…

ByByAjay Shastri May 24, 2026

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 96.17 तक पहुंचा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने इतिहास के सबसे निचले…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

क्या ‘किफायत’ की अपील से बढ़ेगा आर्थिक संकट? युद्ध, महंगाई और गिरते रुपये के बीच क्यों बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और होर्मुज़ स्ट्रेट पर बढ़ते तनाव के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर…

ByByAjay Shastri May 18, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top