मुंबई में एक नामी अंडा ब्रांड लैब टेस्ट में फेल होने के बाद लोगों में दहशत फैल गई है। रिपोर्ट में संभावित हानिकारक तत्व पाए जाने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या नियमित रूप से अंडे खाने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है?
इस रिपोर्ट को देखकर मुंबई के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. मनन वोरा भी हैरान रह गए। चौंकाने वाली बात यह है कि वे खुद इसी ब्रांड के अंडों का सेवन कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी चिंता जताई और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी।
डॉ. वोरा का कहना है कि फूड क्वालिटी पर भरोसा करना लोगों की मजबूरी है, लेकिन ऐसी घटनाएँ यह साबित करती हैं कि घर में आने वाले खाद्य पदार्थों के स्रोत और उनकी सुरक्षा की जांच बेहद जरूरी है। डॉक्टर ने पूरे मामले की व्यापक जांच की मांग की है ताकि लोगों की सेहत को खतरा न हो।
मुंबई भड़कता बिहार


















